1914 में एशिया, अफ्रीका और यूरोप के बीच समुद्र, धरती और आकाश में एक ऐसा ही महायुद्ध हुआ था जिसमें करीब 1 करोड़ लोगों की जान चली गई.. और लाखों घायल हुए। इस युद्ध को हम सभी प्रथम विश्व युद्ध के नाम से जानते हैं। इस युद्ध ने दुनिया का नक्शा औऱ इतिहास बदल कर रख दिया। 4 साल से ज्यादा वक्त तक चले इस युद्ध का अंत नवंबर 1918 को हुआ। इसके बाद युद्ध में जीती ताकतों ने अपने फायदे और युद्ध में हुए नुकसान की भरपाई के लिए हारे हुए देशों खासकर जर्मनी के खिलाफ एक संधि की… जिसे वर्साय की संधि के नाम से जाना जाता है। इस संधि के तहत जर्मनी पर आर्थिक, सामाजिक, सैनिक और सामरिक तमाम तरह के प्रतिबंध लगाए गए। एक तरह से उसे पंगु करने की कोशिश की गई। आज विशेष में हम बात करेंगे वर्साय की संधी की.. जानेंगे इस संधि की से जुड़ी शर्तों के बारे में…इसके साथ ही बात करेंगे प्रथम विश्व युद्ध से जुड़े तमाम घटनाक्रमों की..