शिक्षा मंत्रालय ने भारत की स्कूली शिक्षा पर एकीकृत जिला शिक्षा सूचना प्रणाली प्लस (UDISE+) 2021-22 रिपोर्ट जारी की है। भारतीय शिक्षा प्रणाली लगभग 15 लाख स्कूलों, 95 लाख शिक्षकों और विभिन्न सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमि के 26.5 करोड़ छात्रों के साथ दुनिया की सबसे बड़ी शिक्षा प्रणालियों में एक है। UDISE+2021-22 रिपोर्ट में कहा गया कि प्राथमिक से उच्चतर माध्यमिक तक स्कूलों में कुल 25 करोड़ 57 लाख छात्रों का नामांकन हुआ, जबकि वर्ष 2020-21 में 25 करोड़ 38 लाख़ छात्रों ने नामांकन कराया था। नामांकन कराने वाले छात्रों की संख्या में 19.36 लाख की बढ़ोतरी दर्ज की गई। 2021-22 में SC, ST, OBC और विशेष आवश्यकता वाले बच्चों का नामांकन बढ़ा है। वर्ष 2021-22 के दौरान स्कूली शिक्षा में 95 लाख 07 हजार शिक्षकों की संख्या रही है, जिनमें से 51 प्रतिशत से अधिक संख्या शिक्षिकाओं की है। उत्तर प्रदेश में सरकारी स्कूलों में सबसे अधिक छात्रों का नामांकन और शिक्षकों की भर्ती। वर्ष 2021-22 में लगभग 77 प्रतिशत स्कूलों में खेल मैदान की सुविधा थी। वर्ष 2018-19 के बाद से इसमें 3.4 प्रतिशत का सुधार देखा गया है। फिट इंडिया स्कूल के तहत 33 प्रतिशत या अंकों में कहे तो 4 लाख 98 हजार स्कूलों को प्रमाणित किया गया। 2021-22 में भारत के लगभग 27.7 प्रतिशत स्कूलों में किचन-गार्डन है जिसमें 2018-19 के बाद से 32 प्रतिशत का सुधार देखा गया है।